
Raipur: शराब को लेकर विवाद, युवक पर हमला — हाथ-मुक्कों और पत्थरों से हुई पिटाई
रायपुर के धरसीवां थाना क्षेत्र में रविवार रात हिंसक घटना, पीड़ित को गंभीर चोटें
रायपुर। थाना धरसीवां क्षेत्र में शराब को लेकर हुए विवाद में एक युवक केशव तांडी पर हमला किया गया। आरोपी ने गाली-गलौज के साथ हाथ-मुक्कों और पत्थर फेंककर उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं।

दिवाली का कपड़ा लेने निकला था पीड़ित
जानकारी के अनुसार, पीड़ित केशव तांडी अटल चौक सांकरा के रहने वाले हैं और वर्तमान में कोई काम नहीं कर रहे हैं। रविवार, 19 अक्टूबर 2025 की रात्रि लगभग 8 बजे, वे अपने घर से दिवाली का कपड़ा लेने निकले थे।
शराब के लिए पैसे मांगने पर भड़का विवाद
इसी दौरान वहीं का रहने वाला विरेंद्र मनहर उनके पास आया और शराब के लिए पैसा मांगने लगा। बातचीत के दौरान ही विवाद बढ़ गया और मनहर ने केशव पर हाथ-मुक्कों और पत्थर के टुकड़ों से हमला कर दिया।
पीड़ित को गंभीर चोटें, पुलिस ने जांच शुरू की
हमले में केशव तांडी को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



