March 3, 2026
Raipur में फटाका दुकान पर मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल

Raipur में फटाका दुकान पर मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल

Oct 21, 2025

अभनपुर थाना क्षेत्र में हुई हिंसक घटना, दुकानदार पर हमला हाथ-मुक्कों और कड़े से

रायपुर। रावणभांठा, अभनपुर थाना क्षेत्र में फटाका दुकान में एक युवक के द्वारा दुकानदार पर हमला करने की घटना सामने आई। पहले युवक दुकान पर आया और दुकानदार से विवाद किया, थोड़ी देर बाद वह अपने साथी के साथ वापस लौट आया और मारपीट की।

दुकानदार पर हमला और गंभीर चोटें

मनीष चक्रधारी ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे युवक फटाका खरीदने आया था, लेकिन कुछ बात को लेकर कहासुनी हो गई और वह चला गया। थोड़ी देर बाद वह अपने साथी के साथ लौट आया और आक्रोश में दुकानदार पर हमला कर दिया।
एक युवक ने हाथ में पहना कड़ा इस्तेमाल किया, जबकि दूसरा हाथ-मुक्कों से हमला कर रहा था। इस दौरान मनीष के सिर में चोट आई।

स्थानीय लोगों ने किया बीच-बचाव

घटना के दौरान वहां मौजूद शुभम साहू और विकास साहू ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में अभनपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix