March 3, 2026
Surajpur में जुआ छापेमारी के बाद हंगामा, युवक की मौत पर ग्रामीणों ने थाने पर किया पत्थरबाजी

Surajpur में जुआ छापेमारी के बाद हंगामा, युवक की मौत पर ग्रामीणों ने थाने पर किया पत्थरबाजी

Oct 21, 2025

जयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान उग्र हुए ग्रामीण, कई पुलिसकर्मी और नागरिक घायल

सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की जुआ छापेमारी एक बड़ी घटना में बदल गई। जुआ खेलते लोगों पर कार्रवाई के दौरान एक युवक कुएं में गिरकर मृत हो गया। इससे नाराज ग्रामीण थाने के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन उग्र रूप ले लिया।

थाने पर आगजनी और पत्थरबाजी

भीड़ ने थाने के बाहर आगजनी और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस झड़प में कई ग्रामीणों को भी चोटें आईं।

दीपावली से पहले बढ़ा तनाव

दीपावली से पहले हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तनाव कम करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix