February 1, 2026
दुर्ग रेंज के 09 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने उप पुलिस अधीक्षकआईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने “पीपिंग सेरेमनी” में लगाई स्टार, किया सम्मान

दुर्ग रेंज के 09 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने उप पुलिस अधीक्षकआईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने “पीपिंग सेरेमनी” में लगाई स्टार, किया सम्मान

Jun 11, 2025

आज दिनांक 11 जून 2025 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के नेतृत्व में “पीपिंग सेरेमनी” का आयोजन कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, 32 बंगला भिलाई में किया गया। यह कार्यक्रम दुर्ग रेंज में पदस्थ 09 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर आईजी श्री राम गोपाल गर्ग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) ने सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार और केप पहनाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

🔷 पदोन्नत होने वाले निरीक्षकों के नाम इस प्रकार हैं:

1. श्री तुल सिंह पट्टावी – जिला बालोद

2. श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल – जिला बालोद

3. श्रीमती संतोषी ग्रेस – जिला बेमेतरा

4. श्री यशकरणदीप ध्रुव – जिला दुर्ग

5. श्रीमती ममता अली शर्मा – जिला दुर्ग

6. श्री विपीन रंगारी – जिला दुर्ग

7. श्रीमती नवी मोनिका पाण्डेय – जिला दुर्ग

8. श्री कुंज बिहारी नागे – जिला दुर्ग

9. श्री एम्ब्रोस कुजूर – जिला दुर्ग

आईजी श्री गर्ग एवं एसएसपी श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में सभी पदोन्नत अधिकारियों को विभाग की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी जिम्मेदारियां अब और भी बढ़ गई हैं। उन्हें ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

🔸 कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग श्री सुखनंदन राठौर,

🔸 श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी (उप पुलिस अधीक्षक – लाइन, दुर्ग),

🔸 श्री पनिक राम कुजूर (उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय दुर्ग),

🔸 श्री नीलकंठ वर्मा (रक्षित निरीक्षक, दुर्ग),

🔸 पुलिस पी.आर.ओ श्री प्रशांत कुमार शुक्ला एवं

🔸 फोटोग्राफर शेख मोहम्मद भी उपस्थित रहे

दुर्ग रेंज पुलिस

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix