
Korba में पिकनिक स्पॉट पर छात्र डूबा, मौके पर ही मौत
परसाखोला पिकनिक स्थल पर झरने में नहा रहे छात्र की हादसे में मौत, परिवार में मातम
कोरबा। बालको थाना क्षेत्र स्थित परसाखोला पिकनिक स्पॉट पर भिलाई से पिकनिक मनाने आए एक छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना रविवार को दिवाली के अवसर पर हुई, जिससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

दोस्तों के साथ पिकनिक पर आया था छात्र
जानकारी के अनुसार, रायगड़ा (ओडिशा) निवासी 23 वर्षीय आशीष कुमार पंडा अपने दोस्तों के साथ परसाखोला पहुंचा था। वे झरने के पास पानी में नहा रहे थे, तभी आशीष अचानक गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।
दोस्तों और पुलिस ने की बचाने की कोशिश
दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची।
शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लगभग एक घंटे की तलाश के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



