
Bemetara में दिवाली की रात पुलिस ने मारा जुआरियों पर छापा, 236 गिरफ्तार
22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते हुए पकड़े गए जुआरी, करीब दो लाख रुपए जब्त
बेमेतरा। दिवाली की रात जुआरियों का शौक शबाब पर था। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते 236 जुआरियों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से करीब दो लाख रुपए नगद, ताश की गड्डियां, मोबाइल और बाइक जब्त की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई
एसडीओपी कौशल्या साहू ने बताया कि सोमवार शाम को सूचना मिली कि मुंगेली-नवागढ़ रोड पर विनोद साहू के ईंट भट्टा के पास जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की।
जुआरियों से बरामद सामग्री
इस कार्रवाई में 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते हुए 236 लोगों को पकड़ा गया। फड़ों से 51 हजार रुपए और जुआरियों के पास से 1,43,548 रुपए जब्त किए गए। कुल मिलाकर 1,94,988 रुपए के साथ-साथ ताश की गड्डियां, मोबाइल और बाइक बरामद की गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



