
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज , कई इलाकों में बारिश की संभावना
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के लौटने के बाद एक बार फिर बादलों की वापसी हुई है। प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार की रात से ही हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बादल छाने की संभावना जताई है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वायुमंडलीय द्रोणिका के सक्रिय होने से वातावरण में नमी बढ़ी है, जिससे अगले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कांकेर, बस्तर, राजनांदगांव और महासमुंद जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। विभाग ने यह भी बताया कि अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिससे फिलहाल प्रदेश में ठंड का असर सामान्य बना रहेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



