
Balodabazar: खटियापाटी हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपी और एक अपचारी बालक गिरफ्तार
बलौदाबाजार। ग्राम खटियापाटी में 17 अक्टूबर 2025 की शाम हुए चौंकाने वाले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने दो आरोपियों सहित एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान हरीश शायर उर्फ भका के रूप में की गई है।

पंचायत भवन के सामने हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, यह घटना ग्राम खटियापाटी के पंचायत भवन के सामने चौक पर शाम लगभग 7:45 से 8:30 बजे के बीच हुई। मृतक हरीश शायर उस समय चौक पर मौजूद था, तभी तीनों आरोपी वहां पहुंचे और आपसी विवाद के चलते उससे झगड़ा करने लगे।
पहले की हाथापाई, फिर किया चाकू से वार
झगड़े के दौरान आरोपियों ने पहले हरीश पर हाथ-मुक्कों से हमला किया। जब उसने खुद को बचाने की कोशिश की, तब आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



