
Raipur हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार को रौंदा, युवक की मौके पर मौत
रायपुर। राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

तेज रफ्तार बस ने मारी जोरदार टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शिनाख्त नहीं हो पाई, पहचान पत्र नहीं मिला
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान की कोशिश जारी है।
बस चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश
हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से बस के टुकड़े और नंबर प्लेट के आधार पर जांच शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी चालक तक पहुंचा जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



