
Bilaspur में डिलीवरी बॉय पर हमला: ऑर्डर देने पहुंचा तो ग्राहक ने की गाली-गलौज और स्टील के चूड़े से हमला
बिलासपुर। शहर के एक मोहल्ले में रविवार देर रात एक स्वीगी डिलीवरी बॉय पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान ग्राहक ने शराब के नशे में आकर युवक से गाली-गलौज की और स्टील के चूड़े से हमला कर घायल कर दिया।

रात 12:30 बजे डिलीवरी के दौरान हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार की रात करीब 12:30 बजे की है। स्वीगी में काम करने वाला डिलीवरी बॉय एक मैगी ऑर्डर लेकर ग्राहक चंदू केंवट के घर पहुंचा था। जैसे ही उसने ऑर्डर दिया और भुगतान की मांग की, ग्राहक अचानक नाराज हो गया।
नशे में धुत ग्राहक ने दी गालियां और धमकी
डिलीवरी बॉय के अनुसार, ग्राहक शराब के प्रभाव में था और उसने पहले उसे मां-बाप और बहन को लेकर अपशब्द कहे, फिर जान से मारने की धमकी दी। जब डिलीवरी बॉय ने विरोध किया, तो आरोपी ने अपने हाथ में मौजूद स्टील के चूड़े से उसके ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद घायल युवक ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चंदू केंवट के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



