
Bilaspur: चौबे कॉलोनी में किराये के मकान से चोरी, मोटरसाइकिल गायब — पुलिस ने दर्ज किया मामला
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के सी-27, चौबे कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान में रविवार की रात चोरी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात में घर के दरवाजे खुला देखकर बढ़ी चिंता
मकान में रहने वाले लोकेश शुक्ला, जो गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (जीजीयू) से पीएचडी कर रहे हैं, ने बताया कि उनका यह मकान वर्ष 2022 से किराये पर है। उनके साथ उनके दोस्त सुभाशीष दास, आयन राय और संतू वैरा भी रहते हैं।
रविवार की रात सभी दोस्त घर पर मौजूद थे। आयन राय अपने HP लैपटॉप (मॉडल BS146TU) पर काम कर रहा था, जबकि बाकी लोग सो चुके थे। सुबह करीब 8 बजे जब वे उठे, तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था और बाहर खड़ी पुरानी HF डीलक्स मोटरसाइकिल (OD 17 S 5074) गायब थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
चोरी की जानकारी मिलते ही लोकेश शुक्ला ने सरकंडा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। मकान के आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



