March 2, 2026
Bilaspur में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली ऑफिस के पीछे चल रहा था जुआखाना, पांच जुआरी गिरफ्तार

Bilaspur में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली ऑफिस के पीछे चल रहा था जुआखाना, पांच जुआरी गिरफ्तार

Oct 21, 2025

 

बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली ऑफिस के पीछे शनिचारी क्षेत्र में अवैध जुआ खेलते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नगद राशि और ताश की गड्डियां जब्त की हैं।

मुखबिर की सूचना पर की गई रेड

पुलिस उपनिरीक्षक के अनुसार, रात में पेट्रोलिंग के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बिजली ऑफिस के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग ताश-पत्ती खेलकर जुआ खेल रहे हैं और अवैध रूप से रुपये जमा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई।

पुलिस पहुंचते ही भागने लगे जुआरी

घटनास्थल पर पहुंचते ही कुछ जुआरी अंधेरे और गली-कूपचे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। रेड कार्रवाई के दौरान आरक्षक 471, 1499, 803, 1232 और गवाह राजा यादव एवं मोहन दुबे की मौजूदगी में कार्रवाई की गई

जुआरियों की पहचान और बरामद सामग्री

पकड़े गए जुआरियों की पहचान पुलिस ने की है। उनके पास से नगद रकम, ताश की गड्डियां और अन्य जुआ सामग्री जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix