
Raipur में दिवाली की रात चाकूबाजी: परिवार संग घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से दिवाली की रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। अमलीडीह चौक के पास एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ दिवाली मना कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हमला हुआ।

घर लौटते वक्त रोकी कार, फिर किया हमला
जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम पीयूष जॉन है। वह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अमलीडीह चौक के पास अचानक एक व्यक्ति ने उनकी कार रोक दी और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पीयूष के कमर में चाकू मार दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल पीयूष को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
दिवाली पर चाकूबाजी की दूसरी घटना
राजधानी में दिवाली के दिन यह चाकूबाजी की दूसरी वारदात है। इससे पहले भी एक युवक पर हमला होने की खबर सामने आई थी। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



