
तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 13 आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
तखतपुर । दीपावली के दौरान अवैध जुए पर लगाम कसने के लिए तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ग्राम नगोई और नवापारा में छापा मारकर 13 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
मौके से कई सामान जब्त
मौके से ₹8410 नगद, 52 पत्ती ताश, फट्टी बोरी और फड़ की अन्य सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ (निषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत की गई।

सभी आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों गांवों में कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर छापा मारा और सभी आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
- अमित बंजारे, पिता शिव बंजारे, 27 वर्ष, ग्राम नवापारा जरौंधा
- दिलेश बंजारे, पिता जगदीश बंजारे, 22 वर्ष, ग्राम नवापारा जरौंधा
- अमन बंजारे, पिता शिव बंजारे, 30 वर्ष, ग्राम नवापारा जरौंधा
- साहिल बंजारे, पिता संतोष बंजारे, 19 वर्ष, ग्राम नवापारा जरौंधा
- चंकी पाटले, पिता एलम पाटले, 30 वर्ष, ग्राम नवापारा जरौंधा
- राकेश कुर्रे, पिता चंद्रप्रकाश कुर्रे, 30 वर्ष, ग्राम नवापारा जरौंधा
- नरेन्द्र कुर्रे, पिता खेलू कुर्रे, 27 वर्ष, ग्राम नवापारा जरौंधा
- प्रदीप कुर्रे, पिता फुलचंद कुर्रे, 40 वर्ष, ग्राम नवापारा जरौंधा
- सत्यम बंजारे, पिता विजय बंजारे, 23 वर्ष, ग्राम नवापारा जरौंधा
- किशन कुर्रे, पिता बसंत कुर्रे, 25 वर्ष, ग्राम नवापारा जरौंधा
- राजेश यादव, पिता अर्जुन यादव, 37 वर्ष, ग्राम नगोई
- राजेन्द्र साहू, पिता रामकुमार साहू, 35 वर्ष, ग्राम नगोई
- बृजेश कौशिक, पिता बलराम कौशिक, 26 वर्ष, ग्राम नगोई
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



