
दुर्ग में भाई ने भाई की हत्या की: टंगिया से वार कर छोटे भाई महेन्द्र की हत्या, आरोपी राज सिंह उर्फ राजेश गिरफ्तार
दुर्ग, 10 june
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में हुए पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई राज सिंह उर्फ राम शंकर उर्फ राजेश ने गुस्से में आकर अपने भाई महेन्द्र सिंह की टंगिया से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
गिरफ्तारी और पूछताछ
सूत्रों के अनुसार राज सिंह को देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार (टंगिया) को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

झगड़े से हत्या तक
जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद और घरेलू मुद्दों को लेकर तनाव था। मंगलवार देर शाम कहासुनी के दौरान मामला हिंसक हो गया और राज सिंह ने घर में रखे धारदार हथियार से महेन्द्र पर कई बार हमला किया। महेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीयों में दहशत
इस पारिवारिक हत्याकांड के बाद सुभाष नगर क्षेत्र में भय और सन्नाटा फैल गया है। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी अक्सर गुस्से में रहता था और पहले भी घरेलू विवादों की घटनाएं हो चुकी थीं।
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। आगे की जांच के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगाई गई हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



