
नक्सल प्रभावित इलाकों में भावनात्मक पत्र से मचा हलचल, आत्मसमर्पित नक्सलियों ने साथियों से की मुख्यधारा में लौटने की अपील
जगदलपुर। नक्सल प्रभावित इलाकों में इन दिनों एक भावनात्मक पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह पत्र आत्मसमर्पण कर चुके दो पूर्व नक्सलियों — जानसी और जैनी — द्वारा लिखा गया है। पत्र को नक्सल इलाकों के गांवों और रास्तों में जगह-जगह फेंका गया है, जिसे स्थानीय लोग पढ़कर भावुक हो रहे हैं।
की गई मुख्यधारा में लौटने की अपील
पत्र में दोनों पूर्व नक्सलियों ने जंगल में सक्रिय साथियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि “जंगल की जिंदगी अब सिर्फ मौत और दर्द की ओर ले जाती है। हम भी कभी उसी रास्ते पर थे, लेकिन अब हमें महसूस हुआ कि असली जिंदगी अपने परिवार, अपने गांव और समाज के बीच है।”

जानसी और जैनी ने पत्र में कहा है कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें सम्मान और सुरक्षित जीवन मिला है। उन्होंने अपने पुराने साथियों से आग्रह किया है कि “वे अब और हिंसा का रास्ता न चुनें, बल्कि शांति और विकास के मार्ग पर कदम बढ़ाएं।”
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पत्र के फैलने के बाद कई ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है और इसे नक्सलवाद के खिलाफ आंतरिक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



