
Jagdalpur: टॉप नक्सल नेताओं सोनू और रूपेश के सरेंडर पर माओवादी संगठन बौखलाया, प्रेस नोट जारी कर दोनों को बताया ‘गद्दार’
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता के बाद माओवादी संगठन में हड़कंप मच गया है। पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू और केंद्रीय समिति सदस्य रूपेश के आत्मसमर्पण के बाद माओवादी संगठन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोनू और रूपेश को बताया ‘गद्दार’
माओवादियों की केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए सोनू और रूपेश को ‘गद्दार’ बताया है। प्रेस नोट में संगठन ने दोनों नेताओं पर विचारधारा से भटकने और पुलिस के सामने झुकने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में दोनों नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सामने सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया था। इन दोनों के आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जबकि माओवादी संगठन इसे गद्दारी करार दे रहा है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



