
Surajpur : कुएं में गिरे युवक का अब तक नहीं निकला शव, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया दोषियों पर कार्रवाई की मांग
सूरजपुर। दिवाली के दिन जिले में तनाव का माहौल बन गया है। जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में रविवार को पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी की। इसी दौरान पुलिस को देखकर जुआरी मौके से भागने लगे। भागते वक्त एक युवक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अब – तक कुएं से नहीं निकला गया शव
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अब तक युवक का शव कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



