
दीपावली पर भावुक हुए भूपेश बघेल – बोले, “20 साल पहले बाबूजी से मिलने की मिली थी अनुमति, आज बेटे से नहीं मिलने दिया गया”
रायपुर। पूरे देश में आज दीपावली की खुशियां मनाई जा रही हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दर्द सोशल मीडिया पर झलक उठा। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि इस बार दीपावली पर उन्हें जेल में बंद अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने की अनुमति नहीं मिली।

भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा – “दो दशक पहले जब तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था, तब दीपावली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी। लेकिन आज मुझे अपने बेटे से मिलने की अनुमति नहीं दी गई।”
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



