
Bilaspur में परिवार में ही हुई 6 लाख रुपये की ठगी, भरोसा टूटा तो रिश्ते भी टूटे
बड़े भाई के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर छोटे भाई और पिता ने किया धन निकालने का प्रयास
बिलासपुर। शहर में सामने आए दो मामलों ने यह साबित कर दिया कि ठगी केवल अजनबियों से ही नहीं, बल्कि अपने नाम पर भरोसा करने वालों से भी हो सकती है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 6 लाख रुपये निकाल लिए।

छह साल तक छुपा रहा धोखा
पीड़ित शिवांग शेखर को छह साल तक इस धोखे की भनक तक नहीं लगी। जब वह बैंक में खाता बंद कराने गए, तो स्टेटमेंट देखकर पता चला कि 2018 से 2024 के बीच उनके भाई राहुल कुमार ने संयुक्त खाते से उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकाल ली।
पैसे लौटाने पर उल्टा धमकी
शिवांग ने पिता रजत कुमार यादव और छोटे भाई से पैसे लौटाने की बात की, लेकिन दोनों ने उल्टा धमकी देकर साफ मना कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध
मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी पूरे मामले की तहकीकात कर रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



