March 3, 2026
Surajpur में जुआ खेलते पकड़े जाने पर युवक कुएं में गिरा, मौके पर हुई मौत

Surajpur में जुआ खेलते पकड़े जाने पर युवक कुएं में गिरा, मौके पर हुई मौत

Oct 20, 2025

 

पुलिस छापे के दौरान भागते हुए युवक की मौत, गांव में फैला तनाव

सूरजपुर। जिले से दिवाली की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर छापा मारा। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहां मौजूद जुआरी भागने लगे।

अफरातफरी में कुएं में गिरा युवक

भागते समय एक युवक पास के कुएं में गिर गया। कुएं की गहराई अधिक होने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में तनाव फैल गया।

ग्रामीणों का प्रदर्शन और सड़क जाम

सैकड़ों ग्रामीण थाने की ओर कूच कर गए और देखते ही देखते जयनगर थाने में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही और दबाव बनाकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इसके अलावा, उन्होंने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे इलाके में आवागमन ठप हो गया।

पुलिस ने की स्थिति नियंत्रण में लाने की कोशिश

घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश शुरू की। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने के लिए बातचीत शुरू की। अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

 

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix