
Raipur में खूनी खेल: ईदगाह भाटा में बदमाशों ने युवकों पर किया चाकू से हमला
रायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली से एक दिन पहले ईदगाह भाटा इलाके में खून से सनी रात देखने को मिली। पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने झुंड बनाकर युवकों पर चाकू और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में कई युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाशों ने झुंड बनाकर किया हमला
घटना के दौरान बदमाशों ने इलाके में दहशत फैला दी। चाकू और डंडों से हुए हमले में घायल युवक अधमरी हालत में सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस
पुलिस ने इस वारदात को बेहद गंभीरता से लेते हुए बदमाशों के खिलाफ हत्या के इरादे से हमला करने मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



