
Raipur: कंपनी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, सहकर्मी ने साथियों संग किया सिर पर पाइप से वार
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कंपनी कर्मचारी पर उसके ही सहकर्मियों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना 15 अक्टूबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे स्टेशन रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काम से लौटते वक्त हुआ हमला
पीड़ित युवक सरैंया पोस्ट, बैकुंठपुर तहसील, इटारी, थाना सिकरौल, जिला बक्सर (बिहार) का रहने वाला है और रायपुर की फार्चून मेटालिक्स लिमिटेड कंपनी में साइजमैन के पद पर कार्यरत है।
उसने बताया कि काम खत्म कर वह अपने गांव जाने की तैयारी में था और शराब दुकान के पास बैठा हुआ था, तभी सहकर्मी विकास यादव अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा।
गाली-गलौज के बाद मारपीट और लोहे के पाइप से वार
पीड़ित के अनुसार, विकास यादव ने उससे पूछा कि “तुम यहां कैसे आए?”, जिसके बाद आरोपी और उसके साथी उसे अश्लील व गंदी गालियां देने लगे।
जब पीड़ित ने विरोध किया, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान एक अज्ञात आरोपी ने लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटना के आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



