
Balod: जमीन विवाद में दो बुजुर्गों के बीच खूनी झड़प, 68 वर्षीय जगतराम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बालोद। बालोद जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र के ग्राम करियाटोला तुमड़ीकसा में जमीन विवाद को लेकर दो बुजुर्गों के बीच हुआ झगड़ा खून से सना हादसा बन गया। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे 68 वर्षीय जगतराम सिन्हा की हत्या कर दी गई।

पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह मृतक जगतराम सिन्हा शौच के लिए नरवा खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में पंचूराम के खेत के पास उनकी मुलाकात गांव के ही बालाराम सिन्हा (66) से हुई। दोनों के बीच पहले से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बालाराम ने गुस्से में आकर जगतराम पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही मंगचुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही की। पुलिस ने आरोपी बालाराम सिन्हा को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



