
Raigarh: शिक्षिका के सूने घर में चोरी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शिक्षिका के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। यह चोरी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोल्डन नेस्ट कॉलोनी में हुई थी, जहां शिक्षिका स्वाति खलखो का घर उस समय खाली था।

घर में घुसे चोर, उड़ाई कार और जेवरात
शिकायतकर्ता स्वाति खलखो ने पुलिस को बताया कि 6 अक्टूबर को वह तमनार स्कूल में ड्यूटी पर गई थीं और घर पर ताला लगाकर चली गई थीं। 10 अक्टूबर की सुबह उनके पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि घर का गेट और दरवाजा खुले हैं। जब वह लौटीं, तो देखा कि हुंडई स्पोर्ट्स कार, रसोई का गैस सिलेंडर, अलमारी में रखा सोने का झुमका, अंगूठी और चांदी की पायल चोरी हो गए थे।
त्वरित कार्रवाई में जुटी पुलिस
शिकायत दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे चोरी का जेवर और अन्य सामान बरामद किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



