
Raipur: पंडरी में बटनदार चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया धारदार हथियार
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो राहगीरों को बटनदार चाकू लहराकर डराने-धमकाने की हरकत कर रहा था। यह घटना पंडरी स्थित पुराने रोजगार कार्यालय के पास की है।

राहगीरों में दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी के मुताबिक, 19 अक्टूबर 2025 को पंडरी मटन मार्केट ओवरब्रिज के पास एक युवक हाथ में नुकीला धारदार स्टील का बटनदार चाकू लेकर लोगों को डराता और धमकाता हुआ घूम रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने डर के चलते इसकी सूचना पुलिस को दी।
मुखबिर की सूचना पर दबिश, युवक गिरफ्तार
थाना सिविल लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी महेंद्र वर्मा (आर. 2600) और कमलेश ठाकुर (आर. 1100) बाजार व्यवस्था एवं अपराध विवेचना के दौरान इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली। दोनों जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया।
पुलिस ने जब्त किया चाकू, शुरू हुई कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का बटनदार चाकू जब्त किया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह चाकू लेकर लोगों को डराने का मकसद क्या था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



