
Jashpur में करोड़ों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने करोड़ों रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला उजागर किया है। पत्थलगांव क्षेत्र के ग्रामीणों से कृषि प्रोडक्ट और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब 6 करोड़ रुपए की ठगी सामने आई।

फर्जी कंपनी के जरिए ठगी का पर्दाफाश
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपीयों ने ‘सी बुल्स ग्लोबल सॉल्यूशन कंपनी’ नामक फर्जी फर्म के माध्यम से ग्रामीणों को भारी मुनाफे का झांसा देकर उनका पैसा हड़प लिया। ग्रामीणों को निवेश का लालच देकर उन्हें करोड़ों रुपए की चपत लगाई गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। इसके तहत दो मुख्य आरोपी हरिशरण देवांगन (52 वर्ष) निवासी जैजैपुर जिला शक्ति और संतोष कुमार साहू (46 वर्ष) निवासी मुदुपर जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



