
Janjgir Champa में तालाब में मिली लाश का राज खुला, पति ने पत्नी की हत्या कर लाश फेंकी
जांजगीर चांपा। जिले में तालाब में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में पता चला कि पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर लाश को तालाब में फेंक दिया था। ताकि शव पानी में तैर न सके, आरोपी ने लाश के साथ ईंट बांधकर उसे पानी में डाल दिया।

पत्नी के विरोध के चलते हुई हत्या
जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर की रात सरस्वती राठौर (48 वर्ष) बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं। उनके पति भरत लाल राठौर ने 18 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुरुआत में इसे गुमशुदा मामला माना और पतासाजी में जुट गई थी।
शराब की आदत और पारिवारिक विवाद बनें हत्या के कारण
जांच में सामने आया कि सरस्वती राठौर अक्सर अपने शराबी पति के खिलाफ विरोध करती थीं। इसी कारण विवाद बढ़ा और भरत लाल ने शराब और गुस्से में हत्या कर लाश को छुपाने का प्रयास किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



