
Raipur: पुलिस को देख हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने छत से लगाई छलांग, टूटे दोनों पैर
रायपुर। सिविल लाइन पुलिस की टीम जब हिस्ट्रीशीटर बदमाश विक्की खोचड़ को गिरफ्तार करने पहुंची, तो आरोपी पुलिस को देखकर घर की छत से कूद गया। इस घटना में विक्की के दोनों पैर टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पत्नी और दोस्त के साथ युवक की कर रहा था पिटाई
जानकारी के अनुसार, विक्की खोचड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने दोस्तों और पत्नी के साथ एक युवक को बुरी तरह पीटता नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



