
Raigarh: डेम के पास लापता युवक की मिली लाश, मचा हड़कंप
रायगढ़। किरोड़ीमल नगर क्षेत्र स्थित उच्चभिट्ठी डेम के पास आज एक लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक जिंदल प्लांट में मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने 2 दिन पहले मृतक के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज़ कराई गई थी।

जांच में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक की मौत कैसे हुई।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



