
इंदौर से रायपुर आ रही बस बीच रास्ते खराब, 18 यात्री घंटों से फंसे
रायपुर। इंदौर से रायपुर के लिए निकली हंस ट्रेवल्स की बस नागपुर से करीब 20 किलोमीटर पहले आज सुबह 9 बजे अचानक खराब हो गई। बस में सवार 18 यात्री सुबह से सड़क किनारे फंसे हुए हैं और खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं होने से परेशान हैं।

यात्री हो रहे परेशान
यात्रियों ने बताया कि कंपनी की ओर से अब तक कोई वैकल्पिक वाहन नहीं भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने यात्रियों को पानी और सहायता उपलब्ध कराई। यात्री जल्द राहत की उम्मीद कर रहे हैं।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



