
Raipur : राजधानी में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, 6 लोगों की हालत नाजुक
रायपुर। राजधानी में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

घायलों का इलाज जारी
मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा सुबह-सुबह 4 बजे के आस-पास राजधानी रायपुर के रायपुरा चौक ओवर ब्रिज के पास हुआ। यहां कांकेर रोडवेज की एक बस ट्रक के पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक समेत 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डीडी नगर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



