
Balod: सिंचाई के पानी को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, रात में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से किया हमला
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सिंचाई के पानी को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। तरबूज की खेती करने आए दो पक्षों के बीच बांध से पानी लेने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद एक पक्ष ने देर रात दूसरे पर हमला कर दिया। यह पूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जमरूवा (चिखली) का है।

एक पक्ष ने देर रात दूसरे पर किया हमला
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष ने अपनी खेती के लिए बांध से पानी देने की मांग की थी। लेकिन दूसरे पक्ष ने कहा कि इसके लिए पहले ग्रामीणों और सिंचाई विभाग से अनुमति लेनी होगी। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि रात में लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस गांव में एहतियातन निगरानी बनाए हुए है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



