March 2, 2026
Chhattisgarh : चोर ने जेल टॉवर में छिपाया चोरी का सामान:लोक सेवा केंद्र को बनाया था निशाना, CAF जवान को थी जानकारी, पूछताछ जारी

Chhattisgarh : चोर ने जेल टॉवर में छिपाया चोरी का सामान:लोक सेवा केंद्र को बनाया था निशाना, CAF जवान को थी जानकारी, पूछताछ जारी

Oct 19, 2025

दुर्ग में चोर ने चोरी का सामान जेल के पीछे बने वॉच टॉवर में छिपा दिया, जहां से सुरक्षा की निगरानी की जाती है। इस मामले में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के एक जवान की मिलीभगत भी सामने आई है। यह घटना केंद्रीय विद्यालय के पास शासकीय महिला कॉलेज गेट के समीप स्थित एक लोक सेवा केंद्र में हुई है।

आरोपी की पहचान स्मृति नगर, भिलाई निवासी 28 वर्षीय प्रिंस गौर के रूप में हुई है। उसने लोक सेवा केंद्र से कंप्यूटर, प्रिंटर, केबल्स, टेबल-कुर्सी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया था। चोरी के बाद आरोपी ने सारा सामान जेल परिसर के पीछे बने वॉच टॉवर में छिपा दिया। वहां ड्यूटी पर तैनात CAF जवान ऋषिकांत त्रिपाठी को घटना की जानकारी थी।

शराब की बोतलों के बीच मिला सोता हुआ जवान

हालांकि, उसने किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को इसकी सूचना नहीं दी। जब दैनिक भास्कर की टीम मौके पर पहुंची, तो CAF जवान नशे की हालत में सोया हुआ मिला और उसके पास शराब की बोतलें बिखरी हुई थीं। आरोपी प्रिंस गौर और जवान ऋषिकांत त्रिपाठी आपस में परिचित हैं। ऋषिकांत रायपुर नाका स्थित एसएफ क्वार्टर में रहता है। जबकि प्रिंस स्मृति नगर का निवासी है।


सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पकड़ा चोर

उनकी पुरानी जान-पहचान के कारण प्रिंस का जेल टॉवर तक आना-जाना था। लोक सेवा केंद्र के दुकानदार शैलेश चंद्राकर ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने चोर को फोटो कॉपी मशीन उठाते हुए देखा और वह लोगों से मदद मांग रहा था।

दुकान का ताला टूटा देखकर लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो चोरी किया गया सारा सामान जेल के पीछे टॉवर के नीचे और ऊपर की मंजिल पर मिला। पुलिस ने आरोपी प्रिंस गौर और नशे में सोए हुए जवान ऋषिकांत त्रिपाठी दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix