
Raipur: शराब के लिए पैसे देने से किया इनकार, ई-रिक्शा चालक पर लाठी से हमला, आंख के पास गंभीर चोट
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार दोपहर एक ई-रिक्शा चालक पर लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना नेमीचंद गली की है, जहाँ एक युवक ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने से मना करने पर चालक के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। इस हमले में चालक की बाईं आंख के पास गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक मठपुरैना बीएसयूपी कॉलोनी का निवासी है और ई-रिक्शा चलाकर अपना परिवार पालता है। उसने बताया कि 17 अक्टूबर 2025 की दोपहर करीब 3:30 बजे वह दिव्या ट्रेडर्स, नेमीचंद गली से सामान लोड कर तेलघानी नाका स्थित बाबा अर्जुन गैराज जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में खिर सिंधु नायक नामक युवक ने उसका रिक्शा रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगे।
पैसे देने से इंकार करने पर हमला
जब ई-रिक्शा चालक ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए लाठी से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में चालक के चेहरे और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



