March 2, 2026
Raipur में हिस्ट्रीशीटर ने युवक को पिस्टल की नोक पर पीटा, लड़की से माफी भी पिटाई

Raipur में हिस्ट्रीशीटर ने युवक को पिस्टल की नोक पर पीटा, लड़की से माफी भी पिटाई

Oct 19, 2025

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के आतंक का एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वायरल वीडियो में हिस्ट्रीशीटर विक्की खोचड़ अपने साथियों के साथ मिलकर रानू सिन्हा नामक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। साथ ही वह पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी दे रहा है।

पिस्टल की नोक पर डर दिखाया

वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की खोचड़ ने पीड़ित युवक से लड़की के पैर पड़वाए और माफी भी करवाई। आरोपी विक्की पर रायपुर के अलग-अलग थानों में कई अपराध दर्ज हैं।

घटना का समय और स्थान

वीडियो बीते शुक्रवार का बताया जा रहा है। घटना स्थल न्यू शांति नगर स्थित शमशान घाट का बताया जा रहा है। वीडियो में विक्की बार-बार पूछता है, “थाने में मेरा नाम क्यों लिया?” जबकि पीड़ित बार-बार कहता है कि उसने कोई नाम नहीं लिया।

साथियों के साथ की जमकर पिटाई

विक्की अपने साथियों के साथ युवक को पकड़कर मारपीट करता है और उसे डराने-धमकाने का कोई मौका नहीं छोड़ता। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix