
Rajnandgaon: औद्योगिक संपत्ति के सौदे में 64 लाख की ठगी
घुमका पुलिस ने पिता-पुत्र पर किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
राजनांदगांव। जिले में औद्योगिक संपत्ति की बिक्री के नाम पर 64 लाख रुपए की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रायपुर निवासी प्रार्थी निर्मल पारख की शिकायत पर घुमका पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र किशोर कुमार बैद और प्रशांत बैद के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

कंपनी की संपत्ति बेचने के नाम पर किया सौदा
पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोर कुमार बैद ने अपनी कंपनी मेसर्स केएसवाई रिजन कंपनी की वित्तीय स्थिति कमजोर बताते हुए, बैंक ऋण की कुर्की कार्रवाई से बचने के लिए ग्राम बरबसपुर स्थित अपनी औद्योगिक संपत्ति—जिसमें भूमि, प्लांट, मशीनरी और स्ट्रक्चर शामिल था—को बेचने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने यह संपत्ति 60 लाख रुपए में बेचने की बात कही थी।
बढ़ी राशि, लेकिन नामांतरण से किया इनकार
बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सौदा 64 लाख 64 हजार रुपए में तय हुआ। प्रार्थी निर्मल पारख ने यह पूरी राशि अलग-अलग माध्यमों से आरोपियों को दी। यहां तक कि बैंक का बकाया ऋण भी उन्होंने चुकाया। लेकिन सौदा पूरा होने के बाद आरोपी पिता-पुत्र ने जमीन का नामांतरण करने से साफ इनकार कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



