
बजरंग दल के नाम पर उत्पात: सरस्वती नगर में युवक पर चाकू से हमला
राजधानी रायपुर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हिंसक व्यवहार के मामले सामने आए
रायपुर। राजधानी रायपुर में बजरंग दल संगठन के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गौ रक्षा और धार्मिक संगठनों की आड़ लेकर ये युवक खुलेआम सड़कों पर शराब पीते और उत्पात मचाते दिखाई देते हैं। बीती रात ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र से सामने आई।

सामाजिक चेतावनी देने पर हमला
जानकारी के अनुसार, कुछ युवक जो स्वयं को बजरंग दल से जुड़ा बताते हैं देर रात सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन रोकने का प्रयास किया। केवल इतना कहने भर पर वहां मौजूद 8 से 10 युवकों ने मिलकर उसे गाली-गलौज और मारपीट करना शुरू कर दिया।
चाकू से हमला, गंभीर घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट के दौरान एक आरोपी ने चाकू से हमला किया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया और पुलिस को तुरंत सूचना दी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



