
ऑपरेशन विश्वास में Durg पुलिस की बड़ी सफलता
4 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, जेल भेजी गई
दुर्ग। पुलिस के ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दुर्ग जिले में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना छावनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले में कार्यवाही करते हुए 4 किलो गांजा जप्त किया है। इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
थाना छावनी पुलिस को 16 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सी. मार्केट पावर हाउस, भिलाई क्षेत्र में एक महिला अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री की फिराक में है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तुरंत रेड कार्रवाई की और महिला को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त थी।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



