
Balodabazar: शमशान घाट में ताश-पत्ती से जुआ खेलते सात जुआरी गिरफ्तार
पुलिस ने की रेड कार्रवाई, मोमबत्ती की रोशनी में लग रहा था दांव
बलौदाबाजार। पुलिस चौकी करहीबाजार के आरक्षक ओलेस कोसले ने बताया कि दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को चौकी प्रभारी के निर्देशन में बिना नंबरी नालसी को नंबरी कराने हेतु थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में पेश किया गया। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खजूरी के शमशान घाट के पास कुछ लोग ताश-पत्ती से “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं।

मोमबत्ती की रोशनी में चल रहा था जुए का खेल
सूचना मिलते ही आरक्षक ओलेस कोसले और उप निरीक्षक राजकुमार डहरिया की अगुवाई में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पेट्रोलिंग कर रेड कार्रवाई की। टीम में आरक्षक क्रमांक 176, 270, 404, 373 और 772 भी शामिल थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोमबत्ती की रोशनी में पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से सात जुआरियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे नकद राशि एवं ताश-पत्ती जब्त की गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



