
Raipur नौकरी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, CDPO के खिलाफ FIR दर्ज
रायपुर। नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में दुर्ग पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी (CDPO) रचिता नायडू के खिलाफ FIR दर्ज की है।

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि रचिता नायडू ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर बड़ी रकम ऐंठी। रचिता नायडू वर्तमान में अभनपुर* में पदस्थ हैं। इससे पहले वह दुर्ग शहरी परियोजना अधिकारी (CDPO) के पद पर कार्यरत रही हैं।
FIR दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में अधिकारियों ने कहा कि सभी पक्षों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की आशंका को और बढ़ा दिया है।
–
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



