February 1, 2026
गृह एवं कुंडली में दोष से जान का खतरा बताकर 36 लाख से अधिक की ठगी: बिना डिग्री बना योग गुरु, फ्लैट भी हड़पने की कोशिश

गृह एवं कुंडली में दोष से जान का खतरा बताकर 36 लाख से अधिक की ठगी: बिना डिग्री बना योग गुरु, फ्लैट भी हड़पने की कोशिश

Jun 10, 2025

दुर्ग, 10 जून 2025
थाना सुपेला पुलिस ने एक ठग योग गुरु को गिरफ्तार किया है, जो खुद को “सिद्ध योगाचार्य” बताकर महिला से कुंडली दोष और जान के खतरे की बात कहकर 36,66,000 रुपए की ठगी कर चुका था। यही नहीं, आरोपी महिला के फ्लैट को भी अपने नाम करवाने के लिए तांत्रिक धमकियां दे रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया पल्लवी जायसवाल (46 वर्ष), निवासी शिखर अपार्टमेंट, जुनवानी भिलाई, ने वर्ष 2022 में नेहरू नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी परिचय मिश्रा को अपनी कुंडली दिखाई थी। मिश्रा ने उसे ग्रह दोष बताकर कथित योग गुरु कुलदीप उर्फ कालू निवासी रोहतक, हरियाणा से मिलवाया।

जनवरी 2023 में कुलदीप ने महिला को कुंडली में दोष, मृत्यु का भय और घर में बाधा का डर दिखाकर पूजन सामग्री एवं दक्षिणा के नाम पर अलग-अलग खातों में कुल 36 लाख 66 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। भुगतान IDBI, बैंक ऑफ बड़ौदा और HDFC बैंक के खातों से किया गया।

महिला ने जब फ्लैट को उसके नाम रजिस्ट्री करने से मना किया तो आरोपी ने तंत्र विद्या से जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 673/2025 धारा 318(4), 308(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

जप्त संपत्ति में शामिल है:

  • ग्रैंड i10 स्पोर्ट्स कार (सिल्वर)
  • दो मोबाइल (वीवो व टेकनो केमन)
  • एक्यूप्रेशर मशीन
  • बैनर, पोस्टर, झाड़-फूंक से संबंधित दवाइयां व पूजन सामग्री

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, उनि मनीष वाजपेयी, सहा. उप निरीक्षक पूरन साहू, आरक्षक दुर्गेश राजपूत, सूर्य प्रताप सिंह, व प्रदीप सिंह ने इस कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix