
Raipur : विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को मिली नई जिम्मेदारी, बने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुरू खुशवंत साहेब के मंत्री बनने के बाद यह पद रिक्त था। राज्य शासन ने अब औपचारिक आदेश जारी कर कोर्सेवाड़ा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि संगठन में सक्रिय भूमिका और क्षेत्र में मजबूत जनाधार को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

CM साय का जताया आभार
नए दायित्व मिलने पर विधायक कोर्सेवाड़ा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर तबकों के विकास के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



