March 5, 2026
Durg में युवक की चाकू गोदकर हत्या, प्रेम विवाह के बाद मचा बवाल, रातभर चला हंगामा

Durg में युवक की चाकू गोदकर हत्या, प्रेम विवाह के बाद मचा बवाल, रातभर चला हंगामा

Oct 18, 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धनतेरस के 1 दिन पहले शुक्रवार रात में जमकर बवाल हो गया। दुर्ग के डिपरा पारा में चार लड़कों ने मिलकर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र की है। रात में माहौल बिगड़ता देख बड़ी संख्या में आधी पुलिस जवानों को मौके पर तैनात किया गया।

प्रेम विवाह के बाद हुआ बवाल

दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी तापेश नेताम ने बताया कि डिपरा पारा में एक युवक और युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागकर विवाह कर लिया। जिससे नाराज दोनों के घर वालों के बीच में बहस हुई।

लड़की की मां ने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। इसी बीच युवती के मुंह बोले भाई और उसके दोस्तों की लड़के वाले पक्ष के साथ झड़प हो गई। एक नाबालिग सहित चार युवकों ने मिलकर युवती के मुंह बोले भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घायल युवक नीरज ठाकुर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई।


चार युवक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही नीरज की हत्या करने वाले एक नाबालिग सहित चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थिति तनावपूर्ण देखकर रात में ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती घटनास्थल के आसपास कर दी गई थी। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दे मृतक शराब के नशे में अपने साथियों के साथ टांगिया और चाकू लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को मारने के लिए निकला था।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix