March 5, 2026
Janjgir Champa : तालाब में मिली महिला की लाश: शव के गले में तार बंधी, हत्या की आशंका

Janjgir Champa : तालाब में मिली महिला की लाश: शव के गले में तार बंधी, हत्या की आशंका

Oct 18, 2025

जांजगीर-चांपा जिले के पुटपूरा गांव के नवा तालाब में एक महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिला है। महिला की पहचान 48 वर्षीय सरस्वती राठौर के रूप में हुई है। उसके गले में ईंट बंधी मिली है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है एक दिन पहले पति पत्नी का झगड़ा हुआ था। अगले दिन ही पत्नी की लाश मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी मामले की जांच कर रही है।

एक दिन पहले झगड़े थे पति पत्नी

मृतका के पति भरत लाल राठौर ने शुक्रवार (17 अक्टूबर) रात करीब 8 बजे थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि गुरुवार रात को सरस्वती राठौर और उनके बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वे एक साथ कमरे में सोए थे।


अगले दिन सुबह जब उठे तो पत्नी गायब

भरत लाल राठौर के अनुसार, जब वह सुबह उठे तो उनकी पत्नी सरस्वती कमरे में नहीं थीं। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

शनिवार (18 अक्टूबर) सुबह करीब 6-7 बजे गांव की महिला संतोषी राठौर ने तालाब में शव तैरता देखा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। पुलिस और DDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से निकाला।

शव के गले में ईंट बंधी होने के कारण पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। FSL टीम की जांच में शव पर जलने के निशान भी मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।


👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix