March 5, 2026
Bilaspur  में राजस्व अफसरों को बंद मिला पटाखा फैक्ट्री , बारूद की ढेर पर बैठकर काम कर रहे थे मजदूर

Bilaspur में राजस्व अफसरों को बंद मिला पटाखा फैक्ट्री , बारूद की ढेर पर बैठकर काम कर रहे थे मजदूर

Oct 18, 2025

फैक्ट्री संचालक ने अचानक बंद किया संचालन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गाइडलाइन के खिलाफ चल रही पटाखा फैक्ट्री को उसके संचालक ने अचानक बंद कर दिया। जब राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो फैक्ट्री का संचालन पूरी तरह ठप मिला। वहां केवल चौकीदार मौजूद था, जबकि काम करने वाले सभी मजदूर गायब थे।

मजदूर और बारूद का सामान भी गायब

राजस्व विभाग की टीम को मौके पर न तो मजदूर मिले, न ही पटाखे बनाने का कोई सामान। बारूद का पूरा स्टॉक और अन्य सामग्री भी वहां से हटा दी गई थी। टीम ने फैक्ट्री की जांच की और रिपोर्ट तैयार कर लौट आई।


संचालक को तलब किया गया

जांच टीम ने फैक्ट्री संचालक को बयान दर्ज कराने के लिए तहसील कार्यालय में तलब किया है। अधिकारियों ने कहा कि फैक्ट्री के संचालन में गंभीर लापरवाही और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन सामने आया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix