
Balod : मां-बेटी की संदिग्ध मौत, इलाके में मचा हड़कंप
बालोद।छत्तीसगढ़ के बालोद में शनिवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। शिकारी पारा इलाके के एक घर में मां-बेटी की लाशें मिलीं। पुलिस के अनुसार, महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया गया, जबकि उसकी बेटी की लाश घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई।

मामले की जांच शुरू
सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में स्थिति गंभीर बताई जा रही है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



