
Raipur : महिला थाने के सामने बुजुर्ग ने पिया कीटनाशक , अस्पताल में इलाज जारी
रायपुर: राजधानी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चंगोराभाठा निवासी एक बुजुर्ग ने बैरनबाजार चौक स्थित महिला थाने के सामने ही कीटनाशक पी लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर थाने के स्टाफ की नजर उस पर पड़ी। तुरंत कोतवाली थाने को सूचना दी गई और एम्बुलेंस की मदद से बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया।

मेकाहारा में इलाज जारी
फिलहाल बुजुर्ग का इलाज मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) में जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



