March 5, 2026
Balrampur : लग्जरी कार से कफ सिरप और नकदी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार 

Balrampur : लग्जरी कार से कफ सिरप और नकदी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार 

Oct 18, 2025

बलरामपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। वाड्रफनगर पुलिस ने यूपी से आ रही एक लग्जरी कार की चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की भारी खेप और नगद रकम जब्त की है।

73,755  कैश बरामद

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली की यूपी के बनारस की ओर से एक लग्जरी इनोवा कार  में प्रतिबंधित कफ सिरप परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद नाकेबंदी कर कार को रोका गया, चेकिंग के दौरान 5 कार्टून में 495 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (मात्रा 49.5 लीटर) मिला । वहीं 73,755 नगद कैश भी बरामद किया गया ।

तीन आरोपी गिरफ्तार

मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।

 

*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix