
Raipur : त्योहारों में बढ़ी ऑनलाइन ठगी की वारदातें, फर्जी गिफ्ट वाउचर और कूपन के जरिए लोगों को बना रहे निशाना
राजधानी। त्योहारों के सीजन में जहां बाजारों में रौनक बढ़ रही है, वहीं ऑनलाइन ठग भी सक्रिय हो गए हैं। साइबर अपराधी लोगों की खरीदारी की उत्सुकता का फायदा उठाकर उन्हें फर्जी गिफ्ट वाउचर और डिस्काउंट कूपन के झांसे में फंसा रहे हैं।
फर्जी लिंक से खाली हो रहे बैंक खाते
जानकारी के मुताबिक, ठग ईमेल, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए आकर्षक ऑफर और गिफ्ट वाउचर भेजते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इन लिंक पर क्लिक करता है, उनके बैंक खातों की जानकारी साइबर अपराधियों के हाथ लग जाती है, जिससे खाता खाली हो जाता है।

राजधानी में दर्जनभर महिलाएं बनीं शिकार
हाल ही में राजधानी की करीब एक दर्जन महिलाएं इस तरह की ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई हैं। सभी ने बताया कि उन्हें किसी नामी कंपनी या शॉपिंग साइट के नाम पर गिफ्ट वाउचर भेजा गया था, जिस पर क्लिक करते ही उनके खातों से रकम गायब हो गई।
सावधानी ही सुरक्षा – 1930 पर करें शिकायत
साइबर विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अगर कोई इस तरह की ठगी का शिकार होता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



